Wednesday, October 21st, 2026

बदनीयती के इरादे से चुराता था लड़कियों के अंडरगारमेंट्स

मेरठ
मेरठ में लड़कियों के अंत: वस्त्र चुराने वाले रोमिन अब्बासी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वह इन कपड़ों को बदनीयती के इरादे से चुराता था। पहले भी चार-पांच लड़कियों के कपड़े चुरा चुका है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। उसके साथी की तलाश जारी है।

सदर कबाड़ी बाजार निवासी लड़की के कपड़े घर के बाहर से 12 मार्च की दोपहर स्कूटी सवार दो युवकों ने चोरी कर लिए थे। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हो गए। पुलिस ने इस आधार पर एक आरोपी रोमिन निवासी सोतीगंज को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी हुए कपड़े बरामद कर लिए, जो उसने पड़ोस की छत पर फेंक दिए थे। रोमिन का दूसरा साथी अक्कास अली फरार है। दोनों सोतीगंज में वाहन कबाड़ी हैं।

कई लड़कियों के चुराए कपड़े
एएसपी सूरज राय ने बताया कि आरोपी इससे पहले चार-पांच लड़कियों के कपड़े चोरी कर चुके हैं। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की वजह से वह पहली बार पकड़ा गया है। वह साइको हैं। एएसपी के मुताबिक, आरोपी कपड़ों को बदनीयती के इरादे से चुराता था। सदर बाजार थाने के इंस्पेक्टर बिजेंद्रपाल राणा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।

 टीवी सीरियल देखकर आया घिनौना आइडिया
 लड़कियों के अंत: वस्त्र चुराने वाले रोमिन अब्बासी ने बताया कि यह घिनौनी हरकत उसने सीरियल में ऐसा कुछ देखकर शुरू की। इंस्पेक्टर बिजेंद्रपाल राणा के अनुसार, आरोपी ने पूर्व में सोतीगंज, सदर बाजार, रविंद्रपुरी, ढोलकी मोहल्ला, थापरनगर से इसी तरह कपड़े चुराने की बात कुबूली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से कोई पुराने अंत: वस्त्र बरामद नहीं हुए। हाल ही में जिस लड़की के कपड़े उसने चुराया, वह भी वीडियो वायरल होने के बाद पड़ोस वाली छत पर फेंक दिया था, जो बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के मोबाइल की छानबीन कर रही है। उधर, रोमिन का दूसरा साथी अक्कास अली निवासी सोतीगंज परिवार सहित फरार हो गया है। पुलिस उसे भी पकड़ने का प्रयास कर रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय